Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 अगस्त। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के परिजन ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी को तलाशने की गुहार लगाई है। आरोप है कि 16 अगस्त की सुबह गांव लाढ़पुर निवासी देवकी युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों के अनुसार घटना के बाद उन्होंने युवती की रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजन ने पुलिस से शिकायत कर बेटी की तलाश कराने और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस युवती की तलाश के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page