Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकारिणी का ऐलान किया है । मिली जानकारी के अनुसार बृजेश सिंह चौहान, संध्या आर्य, संजय सक्सेना, डॉ. भूपेंद्र सिंह, सुनीता सिंह, मथुरा प्रसाद गौतम, मुकेश चौहान और रजत चौधरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राजेश सिंह और राजेंद्र कुमार माहेश्वरी को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। जिला महामंत्री का एक पद अभी रिक्त रखा गया है। जबकि पिंकी पल्हावत, विष्णु बघेल, विपिन लवानिया, विपुल लुहाड़िया, अनुराग अग्निहोत्री, पवन रावत, योगेंद्र राजपूत और योगेश परमार को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गिरीश मोहन गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष, जबकि जितेंद्र कुमार प्रधान और विशाल गुप्ता को जिला सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नीरेश कुमार सिंह को जिला कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। गजेंद्र सिंह राणा और जितेंद्र वार्ष्णेय प्रधान को जिला कार्यालय सह मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। सुनील वर्मा एडवोकेट को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। नरेश प्रधान और शेखर कुशवाहा जिला मीडिया सह प्रभारी होंगे। एशियाड कुलश्रेष्ठ को जिला सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। रवि कुशवाहा और प्रवीण कुमार को जिला सोशल मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया गया है। रॉकी चौहान को जिला आईटी संयोजक बनाया गया है। शिवम कुलश्रेष्ठ और विवेक वार्ष्णेय को जिला सह आईटी संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। नई कार्यकारिणी में कुछ पूर्व पदाधिकारियों को पदोन्नति मिली है, जबकि कुछ पुराने पदाधिकारियों को इस बार स्थान नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page