Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 अगस्त। आगामी 21 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को लेकर अटेवा हाथरस के पदाधिकारियों ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सरकारी विभागों में जनसंपर्क कर कर्मचारियों एवं शिक्षकों से यात्रा में शामिल होने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान पुरानी पेंशन बहाली एवं “एक राष्ट्र, एक पेंशन” की मांग को लेकर कर्मचारियों ने एकजुटता जताते हुए तिरंगा यात्रा में भाग लेने का आश्वासन दिया। अटेवा पदाधिकारियों ने जनता आदर्श कन्या विद्यालय में प्रधानाचार्य महिमा कौशिक, नीलम तिवारी, रजनी शर्मा, संगीता कौशिक, विनय कुमार पाराशर एवं रामकुमार चौधरी सहित शिक्षकों से संपर्क किया। वहीं जनता आदर्श इंटर कॉलेज रूहेरी में प्रधानाचार्य प्रमोद कौशिक, रविंद्र कुमार शर्मा, ललित कुमार, राजकुमार, रवेंद्र सिंह, आदर्श चतुर्वेदी, डॉ. स्वाति यादव, सुनील कुमार शर्मा, सत्यवीर सिंह, अजीत कुमार सिंह, प्रमोद कुमार शुक्ला, संजय कुमार, सुनील कुमार, अनिल कुमार, डिप्टी राजकुमार शर्मा सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों से जनसंपर्क किया गया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि कर्मचारी पेंशन के मुद्दे पर एकजुट हैं और तिरंगा यात्रा को उनका पूरा समर्थन रहेगा। जिला मंत्री संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा में कर्मचारियों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। बंगला डिग्री कॉलेज में डॉ. डीके दीक्षित ने युवा शिक्षकों से अपने हक और अधिकार के लिए तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की। इस दौरान प्रो. साहब सिंह, दीपा ग्रोवर, शालिनी अग्रवाल, निखिल मिश्रा, विनय वर्मा, रूपेंद्र राजपूत, संजय सिंह, विनीत सिंह एवं ब्रजेश कुशवाह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। इसी क्रम में बंगला अस्पताल में भी अटेवा पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से संपर्क किया। प्रमोद कुमार सिंह ने “एक राष्ट्र, एक पेंशन” की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि बंगला अस्पताल के कर्मचारी भी तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान रामकुमार, भारतेंदु भारद्वाज, राजीव गोला, राजेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अटेवा पदाधिकारियों ने कहा कि 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा के माध्यम से कर्मचारियों की पेंशन संबंधी मांग को मजबूती से उठाया जाएगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान शिक्षकों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान किया गया।

 

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page