Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 अगस्त। पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर गुम एवं खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में हाथरस पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस सेल एवं विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने अथक प्रयास करते हुए विभिन्न कंपनियों के 109 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक ने CEIR पोर्टल पर दर्ज खोए एवं गिरे मोबाइल फोन से संबंधित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस टीम को मोबाइलों की बरामदगी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री रामानन्द कुशवाहा के निर्देशन में सर्विलांस सेल एवं थानों की टीमों ने तकनीकी माध्यमों से मोबाइलों को ट्रेस करने के साथ उनकी बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए।

पुलिस टीम की कार्रवाई के परिणामस्वरूप विभिन्न कंपनियों के कुल 109 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने के लिए 19 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस कार्यालय में मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक हाथरस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्रवाई की जमकर सराहना की। पुलिस के अनुसार बरामद किए गए 109 मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है। कार्रवाई में सर्विलांस सेल एवं संबंधित थानों की पुलिस टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next News :-सदर तहसील के सामने बिजली के पोल में दौड़ रहा करंट, हादसे की आशंका

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page