Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 अगस्त । जायंट्स ग्रुप ऑफ जायंट्स पहल की अध्यक्ष नीति बर्मन एवं सचिव ज्योति अग्रवाल के नेतृत्व में एक रिसॉर्ट में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप की सदस्याओं ने हरे रंग की थीम के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया और तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम, क्विज एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। हरे रंग की थीम में सजी-संवरी सदस्याएं बेहद आकर्षक नजर आईं। इस अवसर पर सभी सदस्याओं को तीज पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में तीज की परंपराओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रमुखता से दिया गया। कार्यक्रम में गुंजन दीक्षित, सीमा वार्ष्णेय, लीना, तृप्ता, सुमनलता, रूपा, सरोज गर्ग, रेखा बंसल, दीक्षा, इच्छा, बबीता, वंदना, पूजा, अर्चना, रेखा अग्रवाल, नीतू, मीनाक्षी, अंजू अग्रवाल, सरिता, दीपA, सीमा गोयल, संगीता एवं निशा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, उमंग और खुशियों के साथ हुआ। तीज महोत्सव ने जहां सभी के मन में पर्व की उमंग भरी, वहीं पौधारोपण और प्रकृति संरक्षण का सुंदर संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page