Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 अगस्त। सेवा और परोपकार की भावना को साकार करते हुए निस्वार्थ सेवा संस्थान एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, तपस्या धाम द्वारा पूज्य डॉ. दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में संयुक्त रूप से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर 20 अगस्त गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तपस्या धाम, तरफरा रोड, हाथरस में आयोजित होगा। बीके सीता दीदी ने कहा कि रक्तदान केवल रक्त का दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का संकल्प है। एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति के जीवन में नई आशा और नई सांस बन सकता है। उन्होंने बताया कि निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं, जिनमें शहरवासियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है।

उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था भी रक्तदान को मानवता, भाईचारे और सेवा की भावना से जोड़कर विभिन्न रक्तदान अभियानों का आयोजन करती रही है। इसी भावना के साथ दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में आयोजित होने वाले इस शिविर को सफल बनाने की तैयारी की जा रही है। आयोजकों ने हाथरस के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और सभी स्वस्थ नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने का माध्यम बन सकता है और इससे बड़ी मानव सेवा कोई नहीं हो सकती। शिविर का आयोजन निस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव निष्कर्ष गर्ग एवं विशाल सोनी तथा तपस्या धाम की बीके सीता दीदी और सह-जिला प्रभारी बीके भावना दीदी के समन्वय से किया जा रहा है। आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि इस सेवा कार्य में सहभागी बनकर रक्तदान शिविर को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page