Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 अगस्त। अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल ‘चूर्ण वालों’ का समाजसेवियों और अग्र बंधुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति राकेश बंसल ‘स्टील वाले’ अपने सहयोगी कृष्ण अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल सहित अन्य अग्र बंधुओं के साथ अनिल कुमार मित्तल के प्रतिष्ठान पर पहुंचे और उन्हें अग्रवाल सभा का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी। इस दौरान राकेश बंसल एवं अन्य अग्र बंधुओं ने श्री गिरिराज महाराज की भोग प्रसादी एवं पीत वस्त्र भेंट किए। इसके साथ ही तुलसी, इलायची और मोती की माला तथा पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और मिष्ठान खिलाकर अभिनंदन किया। राकेश बंसल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल को समाजहित के कार्यों में हर समय हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समाज के हित और उत्थान के लिए सभी अग्र बंधु कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों और समाज के उत्थान के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने सुझाव और योगदान के साथ सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने राकेश बंसल द्वारा किए गए स्वागत, सहयोग और स्नेह के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। अनिल कुमार मित्तल ने अग्रवाल सभा के चुनाव के दौरान एकजुट हुए संपूर्ण अग्रवाल समाज को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि समाज में एकीकरण, जागृति और जोश जिस बुलंदी के साथ आगे बढ़ा है, उसे बनाए रखना समाज के प्रत्येक अग्र बंधु का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वह अग्र समाज के कल्याण और उत्थान के लिए हर प्रकार से सदैव तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page