Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 अगस्त। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा के आधार पर चयन प्रक्रिया के अगले चरण में अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) की प्रक्रिया सोमवार से हाथरस में शुरू हो गई। यह प्रक्रिया 17 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक चलेगी। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परीक्षण केंद्र का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान शारीरिक मानक परीक्षण के लिए गठित टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी, अभिलेखों की संवीक्षा के लिए भर्ती बोर्ड से आई टीम तथा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसपी ने निरीक्षण के दौरान गठित टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया और भर्ती प्रक्रिया को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बनाए गए विभिन्न काउंटरों एवं टेबलों का भी निरीक्षण किया। साथ ही शारीरिक मानक परीक्षण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को दुरुस्त रखने तथा पूरी प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों से भी वार्ता की और उनकी सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखते हुए निर्धारित गाइडलाइन का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चयन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Next News :-14 साल पुराने मुकदमे में आया फैसला, अभियुक्त को कोर्ट ने किया दंडित

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page