Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 अगस्त। श्री रेवती मैया मेले के दूसरे दिन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. नीरज वार्ष्णेय के निर्देशन में ‘सपनों की उड़ान’ के बैनर तले धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के संयोजक आर एंड बी ग्रुप के डायरेक्टर नवीन कुशवाह एवं सहसंयोजक आशू आंधीवाल रहे। प्रतियोगिता देर तक चली, जिसमें बच्चों ने जूनियर और सीनियर वर्ग में शानदार नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों के साथ-साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एबीवीपी के संगठन मंत्री सर्वेश शर्मा, रामदरबार मंदिर प्रबंधक दीपक बूटिया, पप्पन पहलवान एवं दाऊजी मेला के कबड्डी संयोजक देवा पहलवान रहे। अतिथियों ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अलीगढ़ से आए हिमांशु सैनी एवं करीना सिंघल शामिल रहे। निर्णायकों ने दोनों वर्गों में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने किया। जूनियर वर्ग में शिवाय वर्मा ने प्रथम, जयंत मदनावत ने द्वितीय तथा ख्याति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में अंशू कुमार ने प्रथम, विवेक ने द्वितीय तथा रौनक ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की मुख्य व्यवस्थाओं में मेला कोषाध्यक्ष बांके बिहारी अपना वाले, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, राम गुप्ता प्रेस वाले, अशोक गुड़ वाले एवं मुकेश जेवरी का विशेष योगदान रहा। सभी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर गीतम सिंह ब्रांच पोस्ट मास्टर, अशर्फी देवी, यज्ञदत्त कुशवाह, लटूरी सिंह, जयललिता, विकास बघेल, विष्णु कुशवाह, आकाश कुशवाह, भूमिका गुप्ता, प्रेम प्रकाश, पंकज कुमार एवं ध्रुव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page