Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 अगस्त। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति के तत्वावधान में 16 अगस्त को हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्लब की महिला सदस्यों ने हरे परिधानों, मेहंदी रचे हाथों और सोलह श्रृंगार से सुसज्जित होकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन की मल्हार और हरियाली तीज की पारंपरिक उमंग के बीच महिलाओं ने फूलों से सजे आकर्षक झूले का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की निश्छल हंसी और उत्साह देखते ही बन रहा था। मनोरंजक कार्यक्रमों, विभिन्न खेलों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मंजूलता वार्ष्णेय, सचिव मधुराज, सीजीआर गुंजन दीक्षित, उपाध्यक्ष रजनी आंधीवाल, कोषाध्यक्ष पूनम खेमका सहित मीनू अग्रवाल, दीप्ति, नीलम, सीमा, नम्रता, पवन, सुमन अग्रवाल, सुमन गोयल, गुंजन गर्ग, सुनीता, हेमलता, रेखा, रूपा, निशी, रामा, अर्चना, मधुबाला, आशा, साधना, कीर्ति, अलका, लीला, रश्मि, रंजना, मेघा, राधा सहित क्लब की अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं। हरियाली तीज के इस आयोजन ने महिलाओं को सावन की पारंपरिक संस्कृति, आपसी मेल-जोल और उल्लास से जोड़ते हुए खुशनुमा माहौल प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page