हाथरस 16 अगस्त। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू के निकट रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी स्थानीय व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से भी शव की शिनाख्त के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।











