Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अगस्त। श्री अक्रूर इंटर कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेंद्र कुमार द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत का सामूहिक उद्घोष किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में उत्साह भर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव शंकर गुप्ता ने की, जबकि विशन स्वरूप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अंकित वार्ष्णेय, दुर्गेश वार्ष्णेय एवं दाऊ दयाल वार्ष्णेय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबंधक बृज नंदन गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोर मुकुट गुप्ता, प्रबंध समिति के सदस्य विपिन गुप्ता, अतुल चौधरी, महादेव शरण अटल, पंकज वार्ष्णेय एवं अजय कुमार वार्ष्णेय ने सभी अतिथियों का तस्वीर भेंट कर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरएन सिंह ने किया। समारोह के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से सराबोर रहा। अंत में प्रधानाचार्य रामतेज ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page