Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अगस्त। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घास मंडी में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम एवं राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अनिल वार्ष्णेय एवं उनकी धर्मपत्नी मातृशक्ति श्रीमती वंदना वार्ष्णेय ने की, जबकि वरिष्ठ समाजसेवी शिव कुमार वार्ष्णेय ‘मास्टर साहब’ मुख्य अतिथि रहे। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। मंचासीन अतिथियों का राष्ट्रीय पटका पहनाकर स्वागत किया गया तथा व्यापारियों एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्यों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री अनिल वार्ष्णेय एवं नगर अध्यक्ष तरुण पंकज ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को देश ने विभाजन की पीड़ा झेली थी। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि स्वस्थ भारत, समर्थ भारत और संगठित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे। प्रदेश संगठन मंत्री कमलकांत दोबरावल एवं युवा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि अखंड भारत के निर्माण में व्यापारी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और समाज को राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में सुरेंद्र वार्ष्णेय, तरुण पंकज, वंदना वार्ष्णेय, कमलकांत दोबरावल, रवि वार्ष्णेय, राम अग्रवाल, पिनटू शर्मा, राधेश्याम रजक, विकास गर्ग ‘विक्की’, ऋषि शर्मा, योगेश वार्ष्णेय, वासुदेव वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, पंडित मनोज द्विवेदी, दीपक वशिष्ठ, अरविंद वार्ष्णेय, मदन मोहन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से राकेश शर्मा, प्रदीप सारस्वत, सतीश राणा, जैन साहब, शुभम शर्मा, अमित गुप्ता, आदित्य गोविंद, अनिल एवं धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन ट्रांसपोर्ट एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के युवा प्रदेश मंत्री व जिला महासचिव राहुल गुप्ता तथा नगर अध्यक्ष तरुण पंकज ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page