हाथरस 15 अगस्त। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय हाथरस के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय एवं देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आर.एस. वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। ध्वजारोहण के उपरांत क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में बैंक के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आत्मीय सभा आयोजित की गई। सभा का शुभारंभ राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका तथा वर्तमान पीढ़ी के दायित्वों पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उपस्थित बैंककर्मियों ने अपने संस्मरण एवं अनुभव साझा करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान बैंक के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त साथियों के बीच आत्मीय संवाद और पुरानी स्मृतियों का आदान-प्रदान हुआ। सभी ने राष्ट्रहित, बैंक की प्रगति तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में श्री संजय कुमार गौतम, श्री राजीव आर्य, श्री गिरीश चंद्र अग्रवाल, श्री पदम सिंह वर्मा, श्री सचेन्द्र कुमार, श्री निशांत वार्ष्णेय, श्री राधाबल्लभ, श्री नीरज उपाध्याय, श्री उत्कर्ष, श्री सातमन्यु जांगिड़, श्रीमती नीलम, श्री नरेश कुमार, श्री बलवीर सिंह सहित बैंक के अनेक वर्तमान एवं सेवानिवृत्त साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि एवं गौरव को निरंतर आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। समारोह ने बैंक परिवार के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त सदस्यों के बीच आपसी सम्मान, आत्मीयता और संगठनात्मक एकजुटता की भावना को और मजबूत किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सासनी : केएल जैन इंटर कॉलेज में अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन
August 15, 2026
Related Posts
Recent Posts
स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर युवा
August 15, 2026
सासनी : भोजगढ़ी स्थित दिव्यांग सशक्तीकरण सेवा
August 15, 2026
सासनी : केएल जैन इंटर कॉलेज में
August 15, 2026
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में गरिमामय वातावरण
August 15, 2026
उपखंड कार्यालय और विद्युत उपकेंद्र पर ध्वजारोहण
August 15, 2026
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में धूमधाम से मनाया
August 15, 2026
श्री वार्ष्णेय युवा महिला मंडल ने ध्वजारोहण
August 15, 2026
Weather
Hathras
8:08 pm,
Aug 15, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












