Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ एवं पावन पर्व हरियाली तीज के अवसर पर युवा ब्राह्मण महासभा, हाथरस द्वारा नगर एवं आसपास के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए दर्जनों छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर नीम, बरगद, आंवला, कचनार और गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। पौधारोपण के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर महासभा के वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जहां हमें राष्ट्रसेवा, एकता और जिम्मेदारी का संदेश देता है, वहीं हरियाली तीज प्रकृति एवं पर्यावरण से जुड़ने की हमारी समृद्ध परंपरा का प्रतीक है। वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना बेहद आवश्यक है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और जल उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में युवा ब्राह्मण महासभा के संस्थापक शिवम भारद्वाज, अध्यक्ष शुभम पचौरी, वरिष्ठ सदस्य रोहित शर्मा, विवेक शर्मा, गौरव अग्निहोत्री, आकाश शर्मा, वैभव शर्मा, ओम पंडित, रवि शर्मा, आरव शर्मा सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से पौधारोपण करते हुए राष्ट्र को हरा-भरा बनाने और समाज में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page