
हाथरस 14 अगस्त। विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर नवीन पोषाहार व्यवस्था के अंतर्गत 10 प्रकार की रेसिपी उपलब्ध कराई जा रही हैं। पोषाहार के सुचारु, व्यवस्थित एवं पारदर्शी वितरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा हाथरस ब्लॉक के ग्राम कलवारी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लाभार्थियों को वितरित किए जाने वाले नवीन पोषाहार की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की जांच की गई। साथ ही उपस्थित लाभार्थियों को नवीन पोषाहार व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि नवीन पोषाहार को दैनिक खान-पान में किस प्रकार शामिल किया जा सकता है। बच्चों को अलग-अलग तरीकों से पोषाहार का सेवन कराने के बारे में भी जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए नवीन पोषाहार के बेहतर उपयोग और उससे होने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिए कि पोषाहार प्राप्त होते ही सभी पात्र लाभार्थियों को फेस कैप्चर के माध्यम से वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि वितरण प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनी रहे। निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी, हाथरस ग्रामीण भी मौजूद रहे। उन्होंने समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित किया कि नवीन पोषाहार का समुचित वितरण करते हुए फेस कैप्चर के माध्यम से वितरण की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। साथ ही लाभार्थियों को पोषाहार के उपयोग, पौष्टिकता एवं उसके स्वास्थ्य लाभों के संबंध में नियमित रूप से जागरूक किया जाए।






