Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 18 अगस्त। रालोद कार्यकर्ताओं ने आज शाम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह स्मारक के निकट प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी भी की। रालोद कार्यकर्ताओं ने कहा कि जयंत चौधरी किसानों और ग्रामीणों की आवाज को मजबूती से उठाते हैं। उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी को पार्टी कार्यकर्ता स्वीकार नहीं करेंगे। कार्यकर्ताओं का मानना था कि सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन व्यक्तिगत और अमर्यादित टिप्पणियों से राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन होता है। रालोद कार्यकर्ता स्मारक के पास एकत्रित हुए। उन्होंने अखिलेश यादव के खिलाफ नारे लगाए और पुतले को आग के हवाले कर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि चौधरी चरण सिंह की विचारधारा किसानों के सम्मान और उनके अधिकारों की लड़ाई से जुड़ी रही है, इसलिए किसान हितों की राजनीति करने वाले नेताओं के प्रति सम्मानजनक भाषा का प्रयोग किया जाना चाहिए। रालोद नेताओं ने बताया कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी किसानों, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने संगठन और नेताओं के सम्मान के लिए एकजुट हैं। पुतला दहन कार्यक्रम में चौ. सचिन पचहरा, महिपाल सिंह, दीपू चौधरी, सोनू छौंकर, कप्तान खान, गनी खान, प्रजुल गौतम, रिंकू सोलंकी, प्रमोद चौधरी, तपन चौधरी और अजित सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक मर्यादा बनाए रखने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page