Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 अगस्त। मुरसान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को करील रोड पर हनुमान मंदिर के आगे भट्टे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र विजयपाल निवासी करील, थाना मुरसान, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना मुरसान पर मु0अ0सं0 191/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page