Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 अगस्त। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला नंदू फाटक के निकट आज मैक्स पिकअप ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव डेंगरा निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ नूरी पुत्र मवाशी राम किसी काम से हाथरस आए थे। काम पूरा करने के बाद वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नगला नंदू फाटक के पास एक मैक्स पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजेंद्र सिंह को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दे दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page