Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 अगस्त। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी, मुंशी गजाधर सिंह मार्ग में 10 अगस्त को प्रांतीय वैदिक गणित प्रश्न मंच कार्यशाला का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैदिक गणित के प्रति रुचि विकसित करना तथा गणनाओं को सरल, सहज और रोचक बनाने के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार पांडेय एवं व्यवस्था प्रमुख प्रधानाचार्य लोकेंद्रनाथ शर्मा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में वैदिक गणित की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो वर्तमान समय में भी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रभावी है। वैदिक गणित के माध्यम से कठिन गणनाओं को सरल तरीके से समझने और कम समय में हल करने में सहायता मिलती है। कार्यशाला को सफल बनाने में आचार्य सतीश कुमार सारस्वत, देवकीनंदन, चिरंजीलाल, मनोज शर्मा, हरेंद्र, रोहित एवं विमल सहित अन्य आचार्यों का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने वैदिक गणित से संबंधित विभिन्न पहलुओं को समझा और इसमें रुचि के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार अग्निहोत्री ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page