
हाथरस 11 अगस्त। जेसीआई हाथरस रेनबो के बैनर तले हरियाली तीज मिलन समारोह का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल, सचिव हिमानी बंसल एवं कोषाध्यक्ष शिल्पी बंसल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने आपसी मेल-जोल बढ़ाते हुए हरियाली तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं।






