Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 अगस्त। जिला स्तरीय सब-जूनियर बालक कुश्ती चयन एवं ट्रायल आज  10 अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया। ट्रायल काशी नरेश यादव की देखरेख में दीवान सिंह, भगवती कुमार, निखिल, गिरेन्द्र एवं सीमा सागर द्वारा संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों का चयन आगामी मंडल स्तरीय चयन एवं ट्रायल के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी अब 11 अगस्त को दोपहर 2 बजे से अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। फ्री स्टाइल में 51 किलोग्राम भार वर्ग में निशांत, 60 किलोग्राम में गोविंद, 65 किलोग्राम में प्रशांत, 74 किलोग्राम में नैतिक, 80 किलोग्राम में विकास, 92 किलोग्राम में सागर तथा 110 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य ठेनुआ का चयन किया गया है। वहीं ग्रीको रोमन स्टाइल में 65 किलोग्राम भार वर्ग में आनंद, 71 किलोग्राम में रजत, 80 किलोग्राम में शक्ति तथा 92 किलोग्राम भार वर्ग में मयंक का चयन हुआ है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश केसरी के लिए सागर तथा उत्तर प्रदेश कुमार के लिए अंशु का चयन किया गया है। चयनित सभी पहलवान अब मंडल स्तर पर हाथरस का प्रतिनिधित्व करेंगे और अपने प्रदर्शन के जरिए आगे की प्रतियोगिताओं में स्थान बनाने का प्रयास करेंगे।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page