Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 अगस्त। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की कार्यशाला एवं साधारण सभा का आयोजन 9 अगस्त को एक धर्मशाला स्थित एसी हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच सज्जा, दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। शाखा अध्यक्ष कमलेश जैन ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं के माध्यम से परिषद के कार्यों को बेहतर ढंग से समझकर संगठन को आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रांत से आए दायित्वधारियों ने विभिन्न विषयों को सरल भाषा और अपने अनुभवों के साथ प्रस्तुत किया। शाखा के सदस्यों ने पूरे मनोयोग से विषयों को समझा और अपने प्रश्न एवं जिज्ञासाएं रखीं, जिनका दायित्वधारियों ने समाधान किया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष, सचिव, वित्त सचिव एवं प्रांतीय गतिविधि संस्कार प्रमुख सहित अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में संस्कार शाखा परिवार के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए अनिल वार्ष्णेय एवं वंदना वार्ष्णेय ने विकास रत्न बनने की स्वीकृति प्रदान की। वहीं शाखा अध्यक्ष कमलेश जैन ने स्वयं विकास मित्र बनने की घोषणा की और उनके साथ अंकित वार्ष्णेय, सीमा वार्ष्णेय, किशन दास अग्रवाल (बंटी भाई) एवं लकी कंसल ने भी विकास मित्र बनने की घोषणा की। बताया गया कि विकास रत्न के लिए एक लाख रुपये तथा विकास मित्र के लिए 11 हजार रुपये की राशि केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में दान की जाती है। सभी नए विकास रत्न एवं विकास मित्रों का स्वागत करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

साधारण सभा के दौरान शाखा अध्यक्ष कमलेश जैन ने अगस्त माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। 15 अगस्त को किसी प्राथमिक विद्यालय अथवा विद्या मंदिर में ध्वजारोहण कराने का निर्णय लिया गया। आगामी तीज कार्यक्रम को लेकर महिला सहभागिता की जानकारी सीमा वार्ष्णेय ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार तीज कार्यक्रम अलग अंदाज में और नए स्थान पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पहले 23 अगस्त की तारीख तय की गई थी, लेकिन कुछ सदस्यों के अन्य ग्रुप के कार्यक्रम में जुड़े होने के कारण इस तारीख को स्थगित कर नई तारीख तय करने का निर्णय लिया गया। नई तारीख की घोषणा अगले दिन किए जाने की बात कही गई।

आगामी 31 अगस्त को देशभर में आयोजित होने वाली भारत को जानो प्रतियोगिता को लेकर भी चर्चा हुई। प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा ने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि कम से कम दो दंपती प्रत्येक विद्यालय में जाकर प्रतियोगिता का आयोजन कराएं। इस पर उपस्थित सदस्यों ने अपनी-अपनी सेवा देने के लिए नाम घोषित किए और अन्य इच्छुक सदस्यों से भी आगे आकर अपनी सेवा देने का आग्रह किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय ने सत्र की पहली तिमाही का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से कोषाध्यक्ष की प्रशंसा की।

आगामी देशाटन कार्यक्रम को लेकर पूछे गए सवाल पर शाखा अध्यक्ष कमलेश जैन ने बताया कि लगभग दिसंबर माह में देशाटन कार्यक्रम आयोजित कराने का विचार किया जा रहा है। इस पर सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से अध्यक्ष का धन्यवाद किया। कार्यशाला एवं साधारण सभा का संचालन सचिव अंकुल जैन ने किया, जबकि संस्कार प्रमुख प्रवीन वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ और सभी सदस्यों ने चाय एवं स्वादिष्ट जलपान का आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय अधिकारी मनोज अग्रवाल, विकास रत्न अनिल वार्ष्णेय, अलीगढ़ से पधारे प्रभात वार्ष्णेय, प्रदीप रंजन शर्मा, संजीव वार्ष्णेय, चंद्रशेखर ऋषि, विजय कृष्ण गर्ग, देवेंद्र मोहता, सौरव अग्रवाल, राकेश वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, राहुल शर्मा, कृष्ण कुमार अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, मदन मोहन वार्ष्णेय, अक्षिता शर्मा, रुचि शर्मा, नीतू अग्रवाल, रुचि माहेश्वरी, अनुराग माहेश्वरी, लकी कंसल, मुरारी लाल अग्रवाल, नितिन माहेश्वरी, प्रीति वार्ष्णेय, रुचि अग्रवाल, रश्मि गुप्ता, उमा शंकर गुप्ता, मनोज शर्मा, वंदना वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय, विकास गर्ग, मीना कुमारी, खुशबू जैन, पारस मित्तल, सुरेश अग्रवाल, विकास रन, सतीश चंद्र गोयल, उषा जैन, नवीन खंडेलवाल, रेनू खंडेलवाल, भगवत स्वरूप गर्ग, विवेक वार्ष्णेय, गोपाल राठी, मेघा राठी सहित अन्य सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page