Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 अगस्त। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के दिशा-निर्देशन में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका सरोज एवं नाहिद बी की देखरेख में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को बढ़ती नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें मानसिक शांति एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ध्यान और मेडिटेशन के महत्व के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि नियमित ध्यान मानसिक एकाग्रता बढ़ाने, तनाव कम करने और सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक हो सकता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षक एवं शिक्षिकाओं प्रो. संगीता अरोरा, प्रो. रंजना सिंह, प्रो. कुसुमलता शर्मा, श्री जगदीश कुमार, डॉ. ललितेश तिवारी, डॉ. रंजना प्रकाश, नेहा यादव, डॉ. अमित भार्गव सहित समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी प्रतिवेदन समिति प्रभारी नेहा यादव एवं डॉ. प्रियंका सरोज द्वारा उपलब्ध कराई गई।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page