Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 अगस्त। चंदपा थाना क्षेत्र से कक्षा 11 का 16 वर्षीय छात्र स्कूल से लापता हो गया। परिजनों की काफी तलाश के बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं लगने पर पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। समदपुर निवासी रघुराज सिंह ने थाना चंदपा में दी तहरीर में बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा कुश कुमार गांव कछपुरा स्थित नरेंद्र पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ता है। छह अगस्त को वह रोज की तरह स्कूल गया था। दोपहर करीब 12 बजे स्कूल के प्रधानाचार्य ने फोन कर बताया कि कुश का कक्षा में एक अन्य छात्र से कहासुनी और झगड़ा हो गया है, जिसके बाद उन्होंने स्कूल पहुंचने को कहा। रघुराज सिंह के स्कूल पहुंचने तक कुश वहां से बिना बताए निकल चुका था। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने जेपी धर्मकांटा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, जिसमें कुश चंदपा चेकपोस्ट की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसके बिसाना की ओर जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है और उसके संभावित रास्तों पर जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page