हाथरस 08 अगस्त। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक के बहाने एक महिला को श्मशान ले जाकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के आरोप के अनुसार तीन बाबा इलाज के नाम पर उसे गांव पुरा कला स्थित श्मशान ले गए, जहां उसके साथ छेड़छाड़ की गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर पति मौके पर पहुंचा तो आरोपित वहां से भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, एक गांव निवासी महिला काफी समय से बीमार चल रही थी। परिजनों ने उसका कई डॉक्टरों से उपचार कराया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद स्थानीय बाबाओं से झाड़-फूंक भी कराई गई। आरोप है कि पांच अगस्त को गांव पुरा पहुंचे अजय, विष्णु और जलेसर घंटाघर के पास सराय खान मोहल्ला निवासी एक अन्य बाबा ने परिजनों से कहा कि महिला का इलाज श्मशान में ही संभव है। इसके बाद महिला अपने पति के साथ बाबाओं के बताए स्थान पर गांव पुरा कला स्थित श्मशान पहुंची। आरोप है कि वहां पहुंचते ही बाबाओं ने महिला के पति को कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया और महिला को अकेले ले गए। इसी दौरान आरोपितों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर उसका पति मौके पर पहुंचा। पति को आता देख तीनों आरोपित वहां से भाग निकले। घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति के साथ थाना हाथरस जंक्शन पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में झाड़-फूंक और इलाज के नाम पर अंधविश्वास फैलाने वालों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बीमारी की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय पंजीकृत चिकित्सक से उपचार कराएं और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बहकावे में न आएं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
अग्रवाल सभा हाथरस की चुनाव प्रक्रिया पर
August 8, 2026
स्कूल में छात्र से हुआ विवाद, 11वीं
August 8, 2026
पुत्रवधु समेत कई लोगों पर घर में
August 8, 2026
इलाज के नाम पर महिला को श्मशान
August 8, 2026
17 वर्षीय किशोरी के लापता होने से
August 8, 2026
घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, दो
August 8, 2026
बीमारी के दौरान घर से जेवर चोरी
August 8, 2026
Weather
Hathras
11:42 pm,
Aug 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







