Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 अगस्त। थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव मीरपुर में घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बृजेश के अनुसार, रात करीब 11 बजे अंकित और मनोज उसके घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उसके घुटनों और हाथों में गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर उसका भाई केशव देव और भतीजा विवेक मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों आरोपित गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद दोनों दीवार कूदकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page