Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 अगस्त। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव पुन्नेर में सेवानिवृत्त सैनिक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र पर अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। गांव पुन्नेर निवासी सेवानिवृत्त भारतीय सैनिक सोबरन सिंह ने एसीजेएम हाथरस की अदालत में 16 जून को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें विश्वपाल, उसके बेटे वरुण व वृजेश, रंजीत और अर्पित को आरोपित बनाया गया है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक 20 मई की शाम सोबरन सिंह खेतों से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में अर्पित ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपित वहां से चले गए। पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद सभी पांचों आरोपित लाठी-डंडे, फरसे और सरिया लेकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि हमलावर उसे घर से खींचकर रास्ते पर ले गए और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस को सूचना देने के लिए फोन करने पर आरोपितों ने मोबाइल भी छीन लिया। शोर सुनकर भतीजे राजवीर और प्रेमकुमार मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपित धमकी देते हुए मोबाइल वापस कर वहां से चले गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपितों के स्वजन भाजपा कार्यालय में कार्यरत होने के कारण पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और मेडिकल भी नहीं कराया। एसपी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। अदालत ने मामले का संज्ञान लेते हुए थाना अध्यक्ष को अभियोग दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page