Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गंगा धाम पुलिया के पास से धन्नू पंडित पुत्र गणेशी लाल निवासी वालापट्टी, थाना कोतवाली नगर, हाथरस को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 345/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2005 में थाना हाथरस गेट में चोरी एवं चोरी के माल की बरामदगी से संबंधित धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें मुकदमा अपराध संख्या 68/2005 धारा 379/411 भादवि तथा मुकदमा अपराध संख्या 131/2005 धारा 379/411/427 भादवि शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page