Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जनपद के विभिन्न विकास खंडों में स्थित शहीद स्मारकों एवं उनके परिसरों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहीद स्मारकों और उनके आसपास के परिसर की साफ-सफाई कराकर स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण सुनिश्चित किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद में लगातार विभिन्न जनजागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, स्वच्छता और जनभागीदारी की भावना को और अधिक सशक्त बनाना है। अभियान के माध्यम से लोगों को राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने, प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने, स्वतंत्रता संग्राम के प्रति सम्मान का भाव पैदा करने तथा देश के प्रति नागरिकों में दायित्वबोध की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। “हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता को जन-जन तक पहुंचाने का जन-आंदोलन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page