Hamara Hathras

Latest News

मुरसान  07 अगस्त। कस्बा मुरसान में जीएसएएस इंटर कॉलेज के निकट शुक्रवार को बिजली के खंभे में करंट उतरने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है। पशुपालक ने बिजली विभाग से लापरवाही की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। मुरसान निवासी पशुपालक विष्णु बघेल ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ रोजाना पशुओं को घास चराने के लिए लेकर जाते हैं। शुक्रवार दोपहर वह अपने पशुओं को लेकर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाय बिजली के खंभे के पास से गुजर रही थी। आरोप है कि खंभे में करंट उतर रहा था, जिसकी चपेट में गाय आ गई और वह मौके पर ही गिर पड़ी। घटना के बाद विष्णु बघेल ने तत्काल पशु चिकित्सकों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सकों ने गाय की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गाय की मौत की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से क्षेत्र में लगे बिजली के खंभों और तारों की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page