Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 अगस्त। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्रधानाचार्य रोहिताश सिंह ने बताया कि प्रदेश के राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई से संचालित है। भारत सरकार के डीजीटी से प्राप्त डायनेमिक सीट मैट्रिक्स के अनुसार आईटीएसयू मैपिंग के आधार पर प्रवेश के लिए अद्यतन सीट मैट्रिक्स जारी कर दी गई है। कुछ संस्थानों द्वारा पूर्व में मैप किए गए एनसीवीटी व्यवसायों की यूनिट एवं सीटों को अनमैप किए जाने के कारण इन सीटों को एससीवीटी पाठ्यक्रम के अंतर्गत परिवर्तित किया गया है। इससे एससीवीटी पाठ्यक्रम के तहत संचालित व्यवसायों की सीटों में वृद्धि हुई है। वहीं, पूर्व में छूटी हुई मैपिंग पूरी होने के बाद एनसीवीटी पाठ्यक्रम की सीटों में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनमैप सीटों पर एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

प्रधानाचार्य ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एससीवीटी पोर्टल पर संस्थान एवं व्यवसायवार अद्यतन सीट मैट्रिक्स प्रदर्शित कर दी गई है। इसके आधार पर ऑनलाइन आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को अपने विकल्पों में संशोधन करने का अवसर 9 अगस्त से 12 अगस्त तक मिलेगा। अभ्यर्थी एससीवीटी पोर्टल पर लॉगिन कर अद्यतन सीट मैट्रिक्स के अनुसार अपने आवेदन में दर्ज संस्थान एवं व्यवसाय के विकल्पों की समीक्षा कर सकते हैं। अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुरूप इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान अथवा व्यवसाय में बदलाव करने के साथ नए विकल्प भी जोड़ सकते हैं। इससे इच्छित संस्थान एवं व्यवसाय में चयन और प्रवेश के अवसर बढ़ सकेंगे। प्रधानाचार्य ने बताया कि अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी इसकी सूचना भेजी जा रही है। उन्होंने सभी ऑनलाइन आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर एससीवीटी पोर्टल पर लॉगिन कर अद्यतन सीट मैट्रिक्स के अनुसार अपने विकल्पों की समीक्षा करते हुए आवश्यक संशोधन अवश्य कर लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page