Hamara Hathras

Latest News

सासनी 06 अगस्त। सासनी कोतवाली क्षेत्र के अजीत नगर में शराब के लिए रुपये न देने पर एक युवक के साथ घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित गोपाल सिंह निवासी अजीत नगर की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खेत से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पीपल के पेड़ के नीचे शराब पी रहे ललित कुमार निवासी अजरोई, नितुल कुमार निवासी विधैपुर, दीपेश और नितिन निवासी अजीत नगर ने उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए रुपये मांगे। गोपाल सिंह ने रुपये देने से मना किया तो आरोप है कि चारों उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान शोर सुनकर अमित और भानू समेत आसपास के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपित वहां से चले गए। आरोप है कि जाते समय चारों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page