Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 अगस्त। बुधवार को घर में घरेलू कार्य कर रही एक महिला को अचानक सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला बागला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया। जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय कमलेश पत्नी विपिन, गांव बेसमा, इगलास बुधवार को अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन बिना देर किए उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस घटना की खास बात यह रही कि जिस सांप ने महिला को डसा था, परिजन उसे भी एक डिब्बे में बंद करके अस्पताल ले आए। परिजनों ने चिकित्सकों को सांप दिखाते हुए बताया कि इसी सांप ने कमलेश को डसा है। परिजनों ने सांप को काले रंग का कोबरा बताते हुए उसे अत्यंत विषैला होने का दावा किया है। फिलहाल महिला का जिला बागला अस्पताल में उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बरसात में बढ़ जाता है सर्पदंश का खतरा

बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को घर और आसपास साफ-सफाई रखने, झाड़ियों तथा अंधेरी जगहों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। चिकित्सकों ने कहा कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के चक्कर में समय बर्बाद न करें और पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं। समय पर चिकित्सकीय उपचार मिलने से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page