Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 अगस्त। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नयाबांस में बीमारी से परेशान 40 वर्षीय युवक ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतारा और आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नयाबांस निवासी धर्मेंद्र (40) पुत्र मटरूमल पूर्व में एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहा था और बीमारी के कारण काफी परेशान रहता था। मंगलवार शाम धर्मेंद्र की पत्नी भोले बाबा के आश्रम में सत्संग के लिए गई हुई थी। इसी दौरान धर्मेंद्र ने खुद को घर के एक कमरे में बंद कर फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद बच्चों ने जंगले से पिता को फंदे पर लटका देखा तो शोर मचा दिया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर धर्मेंद्र को नीचे उतारा। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धर्मेंद्र अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page