Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 अगस्त। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, युवती घर से दुकान जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही पवित्र ने उसके साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की। युवती ने विरोध किया तो आरोप है कि पवित्र ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजन मामले की शिकायत करने आरोपित के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां पवित्र के भाई गौरव और पिता विदेशीलाल आगबबूला हो गए और पीड़िता की मां चंद्रवती तथा उनके पति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्हें धमकी दी गई कि यदि चंदपा थाने में शिकायत की तो सभी को जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद पीड़िता की मां ने कोतवाली चंदपा पहुंचकर लिखित तहरीर दी और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page