Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 अगस्त। शहर के तालाब चौराहा स्थित शर्मा मिशन भंडार और हीरा लाल कचौड़ी वाले की दुकान के बीच भट्ठी से निकल रहे धुएं को लेकर चल रहे विवाद में तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की। शिकायत मिलने पर तहसील मजिस्ट्रेट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद स्थिति का जायजा लिया। जांच के उपरांत प्रशासन ने भट्ठी को तत्काल बंद करा दिया। इसके साथ ही शर्मा मिशन भंडार द्वारा नाले पर किए गए अतिक्रमण को भी हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिस पर मजिस्ट्रेट ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। प्रशासन ने दोनों दुकानदारों को भविष्य में नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अथवा प्रदूषण फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page