Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 अगस्त। जिला समन्वयक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन रोहिताश सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जनपद स्तर पर 03 अगस्त से 10 अगस्त तक दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0 का संचालन किया जा रहा है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक आदि शैक्षिक योग्यता रखने वाले तथा विगत तीन वर्षों में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अर्ह एवं इच्छुक दिव्यांगजनों को सेवायोजन एवं स्वरोजगार से लाभान्वित किया जाएगा। अभियान के तहत 07 अगस्त को जिला सेवायोजन कार्यालय, हाथरस में गैलेक्सी होटल के पीछे रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित है। इसके अलावा 10 अगस्त को उपायुक्त, जिला उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन केंद्र के कार्यालय, रावत कॉलोनी, हाथरस में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। ये रोजगार मेले केवल दिव्यांगजनों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। सेवायोजन अथवा स्वरोजगार के इच्छुक दिव्यांगजन संबंधित कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी कार्यालय (गैलेक्सी होटल के पीछे) के मोबाइल नंबर 7042997501, जिला उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन केंद्र, तहसील के पास, रावत नगर के मोबाइल नंबर 8171297170, जिला प्रबंधक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, विकास भवन कमरा संख्या-313 के मोबाइल नंबर 7991200131, 8194072341 एवं 9897957604 तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन के मोबाइल नंबर 9897608584 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page