
हाथरस 04 अगस्त। जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं विवेक उपाध्याय ने की, जबकि शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्य वक्ता के रूप में संगठन की मजबूती एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश चन्द्र ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ गठन, सदस्यता अभियान, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कांग्रेस के संगठन विस्तार को मजबूती मिली, जब बसपा के पूर्व प्रत्याशी रहे राय साहब ने अपने करीब 50 समर्थकों के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। राय साहब ने बताया कि वे वर्ष 1993 में बहुजन समाज पार्टी से जुड़े थे और डीएस-4 के प्रत्याशी के रूप में सिकंदराराऊ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। हाल ही में वे आजाद समाज पार्टी में लोकसभा प्रभारी के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जनहित, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा एवं देश को जोड़ने की विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया है। उनके साथ साधना राय, राधा देवी, कुसमा देवी, मोहन सिंह, राकेश गौतम, बादाम सिंह, नरेंद्र सिंह, मुकंदी लाल, अब्दुल हमीद, धनी राम, विजयपाल सिंह, कालीचरण, साहब सिंह, जयवीर सिंह राणा, सी.पी. सिंह, अभिमन्यु राय, वंश यादव, धीरेंद्र पाल सेलानी, संजय सिंह, नरेश सिंह, अमरपाल सिंह, राजेंद्र कुमार एडवोकेट, श्यामवीर सिंह, शेर सिंह, मेघ सिंह, चांदपाल मिस्त्री, रामजी लाल, बुद्धसेन कोरी, जितेंद्र नंदवंशी, तेजपाल भगत, जैनुद्दीन, कृपाल सिंह, देवेंद्र गोस्वामी, सियाराम, रामदास सिंह, गजेन्द्र सिंह, ज्ञान सिंह, सतेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, रतन सिंह, पप्पू (अकबरपुर), भगवान सिंह, हरेंद्र सिंह, रामनिवास सिंह सहित बड़ी संख्या में बसपा एवं आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने सभी नवागंतुकों का कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया।