Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 03 अगस्त। कस्बा के नगला रति मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान में कोतवाली के सामने सोमवार तीन अगस्त की दोपहर को एक पडोसी पूर्व इलाके के जनपद के यातायात नंबर की काले रंग की स्कार्पियों के आगे दो पहिया वाहन लगाकर कुछ युवकों ने घेराबंदी करते हुए दिन दहाडे हमला बोल दिया।कोतवाली के बाहर काले रंग के चार पहिया वाहन स्कार्पियों में सवार कस्बा के एक मोहल्ला  वार्ड सभासद स्तर के प्रतिनिधि पुत्र व हाथरस जंक्शन क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक गांव के एक युवक के द्वारा चार पहिया वाहन का शीशा बंद कर लिए जाने के दौरान दो पहिया वाहन सवार कुछ युवकों के द्वारा शीशा पर प्रहार कर चार पहिया वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया।घटना के संबंध में पीडित के द्वारा कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।हालांकि कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा का कहना है कि कुछ युवकों के बीच आपसी प्रकरण को लेकर विवाद हुआ था,मगर किसी ने कुछ नही बताया वह अपनी गाडी को लेकर चले गए है।हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव के एक युवक ने कोतवाली प्रभारी के नाम से हिन्दी टाइपिंग शुदा लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराते हुए बताया कि वह तीन अगस्त को वह पडोसी जनपद एटा नंबर से संचालित काले रंग के चार पहिया स्कार्पियो वाहन से थाना हसायन में कुछ व्यक्तियों के द्वारा सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने का प्रार्थना पत्र देने आया था।मेरे साथ कस्बा हसायन के मेरे मित्र थे जो कि गाड़ी चला रहे थे जैसे ही हम लोग कोतवाली हसायन के गेट के सामने पहुंचे।तभी सामने से क्षेत्र के एक गांव के एक युवक के अलावा एक ग्राम पंचायत के  जनप्रतिनिधि सहित सात आठ व्यक्ति तीन चार दो पहिया वाहन मोटरसाइकिल से आए और आते प्रार्थी को गाड़ी से बाहर निकालने के लिए इशारा किया।तो प्रार्थी डर की वजह से बाहर नहीं निकला और गाड़ी अंदर से लॉक कर ली।तभी उक्त लोगों ने एक राय मशवरा होकर किसी अस्त्र जैसी विशेष वस्तु से गाड़ी के शीशे पर वार किया।जिससे गाड़ी का ड्राइवर साइड का शीशा टूटकर क्षतिग्रस्त होकर कोतवाली के बाहर सडक पर गिर गया।प्रार्थी ने जैसे ही शोर मचाया,तो कुछ व्यक्तियों के द्वारा एक व्यक्ति को पकड़ लिया एवं अन्य लोग देख लेने धमकी देते हुए आज तो बच गया अगली बार बच नहीं पाएगा कहते हुए भाग गए।प्रार्थी अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने थाना आया है।प्रार्थी को उक्त लोगों से जान का खतरा है ये भविष्य में कोई भी अप्रिय घटना कर सकते है,अगर प्रार्थी के साथ भविष्य में कोई भी घटना होती है।तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी उपरोक्त व्यक्तियों की होगी।कोतवाली के बाहर हुए घटनाक्रम के बाद कोतवाली से आए कुछ पुलिस कर्मियो के द्वारा क्षेत्र के एक गांव के युवक को दो पहिया वाहन सहित हिरासत में लेकर कोतवाली के अंदर चले गए।दिन दहाडे कोतवाली के बाहर हुए घटनाक्रम को लेकर मुहल्ले में हडकंप मच गया।चार पहिया वाहन सवार युवकों के बीच हुए विवाद के दौरान एक युवक के किसी हाथ में चोट व खरोंच आने से चोटिल भी हो गया है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page