Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 अगस्त। श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या पीजी महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. मंजू वर्मा के निर्देशन एवं छात्र कल्याण समिति के तत्वावधान में बीए प्रथम वर्ष एवं बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. मंजू वर्मा ने छात्राओं का स्वागत करते हुए किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महाविद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं नेतृत्व क्षमता के निर्माण का केंद्र भी है। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने, महाविद्यालय के नियमों का पालन करने तथा शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभाग एवं विषयों का परिचय देते हुए छात्राओं को पाठ्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। इसके साथ ही विभिन्न समितियों के प्रभारी एवं सदस्यों ने अपनी समितियों के कार्य, उद्देश्यों तथा छात्राओं की सहभागिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

डॉ. नाहिद बी ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से छात्राओं को पाठ्यक्रम, महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों, रोजगारपरक कौशल पाठ्यक्रमों, उपलब्ध सुविधाओं तथा आवश्यक नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर वोकेशनल प्रोग्राम की कोऑर्डिनेटर डॉ. बरखा भारद्वाज की उपस्थिति में देवर्षि शर्मा के साथ प्राचार्या डॉ. मंजू वर्मा द्वारा एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर भी किए गए। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रंजना गुप्ता ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. रेनू ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति की सदस्य डॉ. रंजना एवं डॉ. शशि का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page