Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 अगस्त । थाना सहपऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम ने तत्परता और प्रभावी कार्रवाई करते हुए UPI के माध्यम से गलत खाते में ट्रांसफर हुई 49,010 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी। रुपये वापस मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस का आभार जताते हुए साइबर क्राइम टीम की सराहना की। जानकारी के अनुसार दिनेश पुत्र चंद्रपाल, निवासी मधाभोज, थाना सहपऊ, जनपद हाथरस द्वारा राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बैंक खाते से UPI के माध्यम से गलती से दूसरे नंबर/खाते में 49,010 रुपये ट्रांसफर हो गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस  चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई शुरू की गई। क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में थाना सहपऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसफर की गई धनराशि का विवरण प्राप्त किया। पुलिस टीम ने सबसे पहले संबंधित लाभार्थी के बैंक खाते को डेबिट फ्रीज कराकर धनराशि को सुरक्षित कराया। इसके बाद बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए पुलिस टीम के प्रयासों से 02 अगस्त  को शिकायतकर्ता के खाते से गई 49,010 रुपये की शत-प्रतिशत धनराशि वापस करा दी गई। पूरी रकम वापस मिलने के बाद शिकायतकर्ता दिनेश पुत्र चंद्रपाल ने प्रसन्नता जाहिर की। वह थाना सहपऊ पहुंचा और हाथरस पुलिस को धन्यवाद देते हुए साइबर क्राइम पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की थाना साइबर क्राइम, हाथरस पुलिस ने आमजन से साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना बैंक खाता नंबर, पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर अथवा अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड या ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें अथवा हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, ताकि समय रहते धनराशि को सुरक्षित कराने की कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी  मयंक चौधरी मय टीम, थाना सहपऊ, जनपद हाथरस द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page