
हाथरस 01 अगस्त। भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में जिला मुख्य आयुक्त एवं जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश की विद्यालय निरीक्षक के दायित्व से सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती विद्या वर्तके ने की। कार्यक्रम के संयोजक जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) धीरेंद्र प्रताप सिंह तथा संचालन जिला संगठन आयुक्त (गाइड) सोनाली वार्ष्णेय ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा अतिथियों के स्वागत में प्रस्तुत स्वागत गान से हुआ। जिला सचिव डॉ. दिलीप अमौरिया सहित अन्य वक्ताओं ने सेवानिवृत्त जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश के निष्ठापूर्ण, निर्विवाद एवं शिक्षक-छात्र हितैषी कार्यकाल को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल से जुड़े संस्मरण भी साझा किए। बताया गया कि निरीक्षण के दौरान संत प्रकाश कई बार विद्यालयों में विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते थे और एक अवसर पर उन्होंने छात्रों को अर्थशास्त्र भी पढ़ाना शुरू कर दिया था।
समारोह में बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता स्काउट एवं गाइड को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अधिकार पत्र भी प्रदान किए गए। मुख्य आयुक्त संत प्रकाश द्वारा प्रधानाचार्य सत्यभान गुप्ता को जिला आयुक्त (स्काउट), डॉ. दिलीप अमौरिया को जिला सचिव, डॉ. नीतू यादव को जिला एडल्ट रिसोर्स आयुक्त (गाइड), तरुण गौतम को जिला एडल्ट रिसोर्स (स्काउट) तथा श्रीमती विद्या वर्तके को सीबीएसई जिला समन्वयक का अधिकार पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जिला समन्वयक/जिला स्थानीय सचिव ऋषि कुमार वार्ष्णेय, विद्यालय के इंचार्ज कमल शर्मा और आईटी कोऑर्डिनेटर रुपेश गौतम का विशेष सहयोग रहा। समारोह के दौरान भारत स्काउट एवं गाइड से जुड़े पदाधिकारियों, प्रधानाचार्यों, स्काउटर्स एवं गाइडर्स ने संत प्रकाश एवं उनके परिवार का सम्मान किया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, डॉ. राजीव अग्रवाल, सह सचिव डॉ. दीपक जैन, राजेश कुमार, अजय कुमार शर्मा, राजेश कुमार शुक्ला, राम तेज, संजय कुमार मौर्य, सौरभ जैन, शैलेंद्र कुमार जैन, सरिता देवी, शिव कुमार शर्मा, जय नाथ सरोज, राजेंद्र सिंह, सत्यनारायण राम, मनोज कुमार राजपूत, शेर सिंह, दिनेश कुमार सेंगर, उमा कुमारी, डॉ. ओम प्रकाश सिंह, डॉ. राजीव कुमार गुप्ता, दानवीर सिंह, शिशुपाल, अजय प्रताप सिंह, भावना दुबे, अखिलेश चंद्र यादव, हेमंत कुमार सहित अनेक प्रधानाचार्य एवं स्काउटर-गाइडर मौजूद रहे। स्काउटर सत्यपाल सिंह, योगेंद्र वार्ष्णेय, शिव शंकर गुप्ता, डॉ. पंकज जैन, रमेश चंद्र गौतम तथा गाइडर शारदा विश्वकर्मा, मिनी वर्मा, माधुरी गौतम आदि ने भी समारोह में सहभागिता की।










