सिकन्दराराऊ (हसायन) 01 अगस्त। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर औद्योगिक पुलिस चौकी क्षेत्र में चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य के दौरान गांव बस्तोई के निकट किसी अज्ञात दो पहिया वाहन बाइक सवार ने दो कावंडिए श्रद्धालुओं को पीछे से टक्कर मार दी।श्रावण मास में गंगाघाट सोरो जी लहरा घाट से गंगाजल भरकर कांवड़ लेकर पदयात्रा कर पैदल पथमार्ग से बापिस अपने गांव के लिए लौट रहे दो श्रद्धालु युवकों को एक अज्ञात दो पहिया वाहन बाइक सवार के द्वारा पीछे से टक्कर मारकर घायल कर मौके से फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनो घायल कावंडियों को उपचार के लिए सिकन्द्राराऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थित ट्रामा सेंटर में ले जाया गया।जहां से एक कावंडिए की हालात खराब होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया।आगरा जनपद के अछनेरा क्षेत्र के रहने वाले पवन उम्र बाइस वर्ष और सूरज कुमार उम्र इक्कीस वर्ष शुक्रवार की रात्रि को कासगंज जनपद क्षेत्र के सोरों जी लहरा गंगा घाट से गंगाजल भरकर कंधा कावंड के माध्यम से लेकर वापस लौट रहे थे।तभी रास्ते में थकान होने पर दोनों युवक बस्तोई के पास सड़क किनारे बैठकर कुछ देर विश्राम कर रहे थे।इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात दो पहिया वाहन बाइक सवार ने दोनों कावंडियों को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला।हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी देकर कोतवाली पुलिस और एंबुलेंस को अवगत कराया।कावंडियों के साथ हुई दुघर्टना के बाद पुलिस एवं एम्बूलेंस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों कांवड़ियों की कांवड़ को सुरक्षित रूप से मार्ग पर लगाए गए कांवड़ सेवा शिविर में रखवा दिया।ताकि उनका धार्मिक अनुष्ठान प्रभावित न हो।इसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सी. एच. सी.सिकंदराराऊ के लिए भेजा गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर एक घायल कावंडिया पवन की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया गया,जबकि सूरज का उपचार जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हलचल मच गई।श्रावण मास में कोतवाली क्षेत्र से निकल रही कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रश्न चिन्ह लग गया।हालांकि कावंड यात्रा को लेकर शासन की ओर से सुरक्षा के विशेष निर्देश जारी हैं।ऐसे में इस दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस अज्ञात बाइक चालक की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में नवजातों की जिंदगी बचाने में
August 1, 2026
CMO कार्यालय परिसर में दो युवकों में
August 1, 2026
क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद में मारपीट,
August 1, 2026
सोशल मीडिया पर अधिवक्ता की वीडियो प्रसारित
August 1, 2026
मुरसान : बेटे के ससुरालियों पर घर
August 1, 2026
हाथरस के युवाओं के लिए बड़ा मौका,
August 1, 2026
जेसीआई हाथरस विक्ट्री ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को
August 1, 2026
Weather
Hathras
12:05 am,
Aug 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










