Hamara Hathras

Latest News

हाथरस  30 जुलाई । कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की साकेत कॉलोनी में घर पर 14 वर्षीय छात्रा का शव मिला । घटना बुधवार की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार साकेत कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय छात्रा घर पर अकेली थी। रात करीब आठ बजे जब परिवार के सदस्य लौटे, तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद वे दूसरे रास्ते से घर के अंदर पहुंचे, जहां छात्रा का शव मिला। घटना की सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गुरुवार सुबह गमगीन माहौल में किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page