हाथरस 30 जुलाई। निस्वार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में शहरवासियों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शनिवार एक अगस्त को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर घंटाघर के पास में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में एएमयू के चिकित्सक डॉ. अनुभव राकेश सोनी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करेंगे। आयोजकों ने बताया कि शिविर में हृदय रोग, छाती एवं श्वास संबंधी रोग, मधुमेह (शुगर), उच्च रक्तचाप (बीपी), पेट एवं पाचन संबंधी समस्याएं, किडनी रोग, सामान्य बुखार तथा अन्य सामान्य बीमारियों की जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिविर का उद्देश्य लोगों को समय रहते स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कर उचित उपचार के प्रति जागरूक करना है। शिविर के दौरान कई विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच पूर्णतः नि:शुल्क की जाएगी। वहीं ईसीजी मात्र ₹100 में किया जाएगा तथा अन्य रक्त जांचों पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल, प्रवक्ता हिमांशु गौड़, कोऑर्डिनेटर डॉ. रंगेश शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरूण राघव, निष्कर्ष गर्ग, ध्रुव कोठीवाल, आशीष अग्रवाल, सतेंद्र मोहन सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
जनता दर्शन के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे नवागत
September 23, 2026
सिकन्दराराऊ : ग्राम समाज की भूमि पर
September 23, 2026
टेंट व्यापारी एसोसिएशन ने अग्निपीड़ित व्यापारी से
September 23, 2026
सिकन्दराराऊ : घर में घुसकर महिला से
September 23, 2026
सहपऊ : गुतहरा गांव में बाइक सवार
September 23, 2026
दाऊजी महाराज मेले में बसपा के शिविर
September 23, 2026
24 सितंबर को गिजरौली विद्युत उपकेंद्र से
September 23, 2026
Weather
Hathras
9:15 pm,
Sep 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









