Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 30 जुलाई। थाना मुरसान क्षेत्र के एक गांव की करीब 18 वर्षीय युवती को शादी के इरादे से बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता के भाई द्वारा थाना मुरसान में दी गई तहरीर के अनुसार, उसकी बहन को 28 जुलाई की रात सूरज निवासी मौनिया, थाना सादाबाद, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। घटना के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को युवती को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा युवती के बयान एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page