Hamara Hathras

Latest News

सासनी 30 जुलाई। नगर पंचायत सासनी के वार्ड संख्या-3 में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का सभासद सुरेंद्र वार्ष्णेय ने निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों को बेहतर और टिकाऊ सड़क उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है, इसलिए निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की बेस, इंटरलॉकिंग सामग्री की गुणवत्ता, समतलीकरण तथा जल निकासी व्यवस्था की भी जांच की और बरसात के मौसम को देखते हुए जलभराव की समस्या से बचने के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सभासद ने स्थानीय लोगों से भी निर्माण कार्य पर निगरानी रखने और किसी भी अनियमितता की सूचना तत्काल देने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड के विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने उनके निरीक्षण और सख्त रुख की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page