सिकन्दराराऊ 30 जुलाई। कस्बे के मोहल्ला कटरा में बुधवार देर रात दो दोस्तों के बीच मजाक-मजाक में हुई नोकझोंक कुछ देर के लिए मारपीट में बदल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की। हालांकि पूछताछ के दौरान दोनों दोस्तों ने एक-दूसरे के खिलाफ किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से साफ इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला कटरा निवासी मोहम्मद कैफ, जो किराना दुकान संचालित करते हैं, का अपने दोस्त नमन से किसी बात को लेकर हंसी-मजाक के दौरान विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसी बीच किसी युवक ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों से बातचीत कर मामले को शांत कराया। दोनों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर दिया और किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई। घटना के बाद कस्बे में दोनों दोस्तों द्वारा आपसी समझदारी से विवाद खत्म करने की चर्चा होती रही।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान में एंबुलेंस पायलटों के 11वें बैच
July 30, 2026
मुरसान : शादी के इरादे से युवती
July 30, 2026
सादाबाद : टीटीजेड में पेड़ काटने के
July 30, 2026
सादाबाद : छात्र छात्राओं को पढ़ाया यातायात
July 30, 2026
सादाबाद : एंटी रेबीज लगवाने पहुंचे चार
July 30, 2026
सादाबाद : छात्र छात्राओं को दिलाई नशा
July 30, 2026
सादाबाद : बिजली संविदा कर्मचारियों ने किया
July 30, 2026
Weather
Hathras
9:06 pm,
Jul 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










