Hamara Hathras

Latest News

सासनी 29 जुलाई। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड सासनी के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर खंड रुहेरी एवं खंड दरकोली में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से व्रत रखकर हवन-यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, जनकल्याण एवं धर्म रक्षा की कामना की। यज्ञ के उपरांत सनातन परंपरा के अनुसार महादेव मंदिर के पूज्य संत श्री व्योमेश स्वामी जी का संगठन के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रांत सेवा टोली सदस्य विद्या भूषण गर्ग, विहिप जिला उपाध्यक्ष डॉ अमित भार्गव, प्रखंड अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, प्रखंड उपाध्यक्ष हेमंत कौशल, प्रखंड मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा, सह मंत्री सचिन भार्गव तथा देदामाई खंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने गुरु पूजन कर धर्म रक्षा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page